मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओणम की दीं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओणम के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि यह केरलम की जीवंत परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और अन्नदाताओं की समृद्धि का उत्सव है। उन्होंने कामना की है कि उमंग और उल्लास का यह पर्व सभी के जीवन में नई खुशियां, समृद्धि और सुख-शांति लेकर आए।
