मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविरो में ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय योजनाओं का लाभ

भोपाल:

जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविरो का आयोजन किया जा रहा है। शिविरो का उददेश्य नागरिको की समस्याओ का मोके पर निराकरण करते हुए शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनओ एवं सेवाओ को उपलब्ध कराना है।

इसी तारतम्य में जनपद पंचायत फंदा अंतर्गत ग्राम पंचायत मुबारकपुर चंदुखेडी कुराना बिशनखेडी, बिलखिरिया, आदमपुर छावनी, खेजडादेव एवं मंगलवार को कान्हासैया, कोलुआखुर्द, नरोन्हासाकल, छावनी पठार, पठरिया साकल, इटखेडीछाप और कोडिया में मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविरो का आयोजन किया गया।

आयोजित शिविरो में ग्रामीणजनों ने अधिक संख्या में उत्साह पूर्वक सहभागिता की जिसमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 18, समग्र ईकेवाईसी के 112 समग्र आईडी से संबंधित अन्य कार्य (रिकवर, नवीन नाम जोडना) के 48, आधार अपडेशन 13 आवेदनों का ऑनलाइन पोर्टल पर मोके पर ही निराकरण कर हितग्राहियो लाभान्वित किया गया।

मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविरो के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के साथ-साथ विभिन्न शासकीय योजनाओ की जानकारी प्रदान की जा रही है।