राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान एक सितम्बर को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगा

भोपाल : 

मंत्रालय स्थित वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र -गीत “वन्देमातरम” एवं राष्ट्र -गान “जन-गण-मन” का गायन मंगलवार 1 सितम्बर को प्रात: 10:15 बजे किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने वल्लभ भवन, विंध्याचल एवं सतपुड़ा भवन के सभी अधिकारी/कर्मचारियों को गायन में प्रात : 10 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के लिए निर्देश दिये हैं। वर्षा होने की स्थिति में उक्त गायन मंत्रालय क्रमांक-1 स्थित पांचवी मंजिल के कक्ष क्रंमाक 506 में होगा।उल्लेखनीय है कि मंत्रालय में प्रत्येक माह के प्रथम कार्य दिवस पर राष्ट्र गीत एवं राष्ट्र गान का आयोजन किया जाता है।