मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस्कॉन के संस्थापक स्वामी प्रभुपाद जी की जयंती पर किया नमन
भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस्कॉन के संस्थापक, अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद जी की जयंती पर सादर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि स्वामी प्रभुपाद जी ने असंख्य श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति के मार्ग पर अग्रसर कर लोककल्याण की प्रेरणा दी। श्रद्धा, भक्ति और ज्ञान के लिए समर्पित स्वामी प्रभुपाद जी के जीवन से सदैव मार्गदर्शन मिलता रहेगा।
