मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संगीतकार व गायक भूपेन हजारिका की जयंती पर किया नमन

भोपाल :

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संगीतकार व गायक, भारत रत्न, भूपेन हजारिका की जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि भूपेन हजारिका ने अपनी रचनाओं और आवाज से प्रकृति और मानवीय संवेदना को शब्द और संगीत के माध्यम से जीवंत कर प्रशंसकों को आनंदित किया। संगीत जगत में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।