मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हॉकी खिलाड़ी कैप्टन रूप सिंह की जयंती पर किया नमन

भोपाल :

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैप्टन रूप सिंह की जयंती पर सादर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि मध्यप्रदेश के गौरव, हॉकी खिलाड़ी कैप्टन रूप सिंह ने वर्ष 1932 और 1936 के ओलिंपिक में हॉकी के स्वर्ण पदक से देश को गौरवान्वित किया था। खेल के प्रति उनका समर्पण भावी पीढ़ियों का सदैव मार्गदर्शन करता रहेगा।