इंटर्न डॉक्टरों के प्रदर्शन के दौरान वाटर कैनन के उपयोग की निष्पक्ष जांच के आदेश

भोपाल : 

भोपाल में इंटर्न डॉक्टरों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा वाटर कैनन के उपयोग और कुछ डॉक्टरों के घायल होने की जानकारी को उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने संज्ञान में लिया है। उन्होंने इस सम्बंध में पुलिस आयुक्त भोपाल  संजय कुमार से चर्चा की एवं निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। उक्त के अनुक्रम में प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस उपायुक्त जोन-2  विकास सहवाल को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच अधिकारी सभी संबंधित पक्षों को सुनकर शीघ्र जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।