मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रद्धेय नंदकुमार सिंह चौहान की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व सांसद तथा मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, श्रद्धेय नंदकुमार सिंह चौहान ‘नंदू भैया’ की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि चौहान ने विकास और लोक कल्याण के लिए संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। जनसेवा के प्रति उनका संकल्प नई पीढ़ी का सदैव मार्गदर्शन करता रहेगा।
