मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत रत्न एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की जयंती पर किया नमन
भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की अमर साधिका, सुरों की साधना को समर्पित ‘भारत रत्न’ एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी की जयंती पर पुण्य स्मरण कर उन्हें नमन किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘एक्स’ पर कहा कि एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी के मधुर स्वरों में भक्ति, समर्पण और भारतीय संस्कृति की आत्मा का दिव्य स्पंदन अनुभव होता है। संगीत जगत में उनका अतुलनीय योगदान सदैव हमारी सांस्कृतिक विरासत को आलोकित करता रहेगा।
