सेवा संकल्प अभियान के तहत संभाग के सभी जिलों में आयोजित होंगे गरिमामय कार्यक्रम

भोपाल :

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भोपाल संभाग के सभी जिलों में 17 सितंबर को ’‘सेवा संकल्प अभियान’’ के तहत विभिन्न सेवा, जनभागीदारी एवं सामाजिक सरोकार से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएगी।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की समीक्षा बैठक में संभागायुक्त शर्मा ने कहा कि सभी जिलों में आयोजित होने वाली गतिविधियों की जानकारी ली एवं नगरीय निकायों के सीएमओ को निर्देशित किया कि गरिमामय कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त आयुक्त डॉ. विनोद यादव, उप संचालक नगरीय निकाय  नीलेश दुबे सहित संभाग के सभी जिलों के नगरीय निकायों के सीएमओ वीसी के माध्यम से जुड़े थे।

संभाग के सभी जिलों के नगरीय निकायों में स्वच्छ पेय जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी वॉटर वाडिज का निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए। नगरीय निकाय एवं स्वास्थ्य विभाग समन्वय के साथ मिलकर पेयजल संबंधी बीमारियों पर विशेष ध्यान के साथ क्षेत्रवार निगरानी करें और प्राथमिकता के साथ पेयजल, पाईप लाईन एवं स्त्रोत की नियमित साफ – सफाई करें।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना पथ विक्रेताओं (रेहड़ी – पटरी) वालों के लिए वरदान साबित होती है इसलिए सभी अधिकारी जिले स्तर पर लीड बैंक अधिकारी के साथ मिलकर लोन आवेदनों के लिए आवश्यक दस्तावेजों की चैक लिस्ट तैयार कर विशेष ड्राइव चलाकर अधिक से अधिक प्रकरणों की स्वीकृति एवं ऋण वितरण सुनिश्चित करें। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर नागरीय निकाय एवं बैंक सप्ताह में एक दिन प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रकरणों का रिव्यू सुनिश्चित करें। संभाग के सभी निकायों में सितंबर तक लक्ष्य की 70 प्रतिशत एवं दिसंबर तक शत – प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित की जाए।

संभागायुक्त शर्मा ने संभाग के सभी नगरीय निकायों में शासन के अमृत हरित अभियान के अंतर्गत सभी निकायों में लक्ष्य के अनुरूप पौधारोपण तय समय – सीमा में कर Meri Life Portal पर जानकारी दर्ज करवाना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में उप संचालक नगरीय प्रशासन  नीलेश दुबे ने बताया कि भोपाल संभाग के सभी जिलों में सेवा से संकल्प अभियान अंतर्गत 17 सितंबर को शहरी स्वास्थ्य केन्द्रों, सिविल अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों के समन्वय से नगरीय निकाायों द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

बैठक में संभाग के सभी जिलों के अंतर्गत नगरीय निकायों में पार्क,आंगनवाड़ी एवं अन्य शौचालय निर्माण कार्यों को सितम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

संभाग के सभी जिलों के अंतर्गत सेवाओं संबंधी पानी बिजली और साफ – सफाई की सीएम हेल्प लाइन को तत्काल संतुष्टि पूर्वक निराकरण करने एवं विभाग से संबंधित 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का निराकरण करने के भी निर्देश दिए गए।