मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पंकजभाई सुखड़िया के निधन पर दुख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, मध्यक्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतस सुखड़िया जी के पूज्य पिता पंकजभाई सुखड़िया जी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजन को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।