मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. के. जना कृष्णमूर्ति की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

भोपाल : 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने  पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. के. जना कृष्णमूर्ति की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्र और संगठन के प्रति उनका समर्पण, अनुशासन और सेवा-भाव सदैव प्रेरणादायी रहेगा। स्व. के.जना कृष्णमूर्ति  का योगदान सार्वजनिक जीवन में सदैव स्मरणीय रहेगा।