मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पितृ पक्ष पर पितृजनों को किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज (शनिवार) से प्रारंभ हो रहे पितृ पक्ष पर पूजनीय पितृजनों का पुण्य स्मरण कर सभी को नमन किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘एक्स’ पर कहा कि हमारे पितरों की स्मृतियां और उनके आदर्श सदैव हमारे संस्कारों में जीवंत हैं और हमें सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलकामना की है कि हम सभी पर पितरों की प्रसन्नता और पूर्वजों का आशीर्वाद बना रहे।