मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंडला जिले में हुई दुर्घटना पर जताया गहन दु:ख

भोपाल :

मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के दिये निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंडला जिले के हीरापुर गांव में गणेश पंडाल में हुए हादसे में चार युवकों के असामयिक निधन पर गहन दु:ख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘एक्स’ पर सभी दिवंगतों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में सरकार शोकाकुल परिजन के साथ है। उन्होंने सभी मृतकों के निकटतम परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस दु:खद घटना में घायल हुए युवकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।