नर्मदापुरम यार्ड स्थित समपार फाटक क्रमांक 233 पर अनुरक्षण कार्य के चलते 29 सितम्बर से 04 अक्टूबर तक सड़क यातायात रहेगा बंद
भोपाल :
पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल के नर्मदापुरम यार्ड में स्थित ईदगाह समपार फाटक क्रमांक 233 (किमी 763/26N-30N) पर आवश्यक अनुरक्षण कार्य किया जाना है। इसके अंतर्गत ओवरहॉलिंग कार्य किया जाएगा।
उक्त कार्य के मद्देनजर समपार फाटक को 29 सितम्बर 2026 की सुबह 08:00 बजे से 04 अक्टूबर 2026 की शाम 18:00 बजे तक कुल 06 दिनों के लिए सड़क यातायात हेतु पूर्णतः बंद रखा जाएगा।
रेल प्रशासन द्वारा यह कार्य रेल परिचालन की संरक्षा एवं समपार फाटक की कार्यक्षमता को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्य अवधि के दौरान समपार फाटक से सड़क यातायात का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
रेल प्रशासन ने आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित अवधि के दौरान समपार फाटक की ओर जाने वाले मार्ग का उपयोग न करें तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
