मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता माधवराव सिंधिया जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि श्रद्धेय माधवराव सिंधिया जी ने जनसेवा और जनकल्याण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मध्यप्रदेश के विकास के लिए स्व. माधवराव सिंधिया का सदैव स्मरण किया जाएगा।
