मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कंपाउंड मिक्स्ड आर्चरी टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने पर खिलाड़ियों को दी बधाई
भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से पदक हासिल कर देश को गौरवान्वित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को कंपाउंड मिक्स्ड आर्चरी टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने पर निशानेबाज साहिल राजेश जाधव और चिकिता तनिपार्थी को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जाधव और तनिपार्थी के खेल के प्रति समर्पण, अथक परिश्रम और पुरुषार्थ से प्रत्येक भारतवासी गर्व का अनुभव कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दोनों पदक विजेता खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए कामना की है।
