मंत्रालय में राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गान का हुआ सामूहिक गायन
भोपाल :
सहकारिता मंत्री सारंग और मुख्य सचिव श्री बर्णवाल ने की सहभागिता
सहकारिता एवं खेल तथा युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के आतिथ्य में अक्टूबर माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर गुरूवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन हुआ। पुलिस बैंड ने देशभक्ति से ओतप्रोत मधुर धुनें प्रस्तुत की।
गायन में मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव, के.सी.गुप्ता, अनुपम राजन, संजय कुमार शुक्ला, शिवशेखर शुक्ला, प्रमुख सचिव डी.पी. आहूजा और राघवेंद्र कुमार सिंह सहित मंत्रालय वल्लभ भवन, सतपुड़ा और विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

