मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्क्वैश स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर बेटियों को दीं बधाई

भोपाल : 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स-2026 की महिला स्क्वैश स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतने पर जोशना चिन्नपा,  अनाहत सिंह,  तन्वी खन्ना और  शमीना रियाज को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि हमारी बेटियों ने अपनी प्रतिभा, टीम भावना और अनुशासन से सफलता हासिल कर देश का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामना की है।