मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न से सम्मानित स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. शास्त्री की सादगी, सत्य निष्ठा और राष्ट्र सेवा के प्रति उनका समर्पण अनुकरणीय है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. शास्त्री द्वारा दिया गया ‘जय जवान-जय किसान’ का संदेश देश की सुरक्षा और समृद्धि में जवानों एवं अन्नदाताओं के योगदान का सम्मान करने की प्रेरणा देता है।