विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत रेलवे कॉलोनियों में स्वच्छता अभियान
भोपाल :
विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत 03 अक्टूबर 2026 को भोपाल मंडल की रेलवे कॉलोनियों भोपाल, बीना, गुना, हबीबगंज, नर्मदापुरम, विदिशा एवं हरदा में चिकित्सा एवं इंजीनियरिंग विभाग द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान रेलवे आवासों के आसपास के क्षेत्रों, कॉलोनी की नालियों, सामुदायिक स्थलों तथा कचरा संग्रहण केंद्रों की सफाई कराई गई। इसके साथ ही रेलवे कॉलोनियों में निवासरत लोगों को स्रोत पर कचरा पृथक्करण के प्रति जागरूक करने के लिए घर-घर जाकर संपर्क किया गया तथा चार प्रकार के कचरे के पृथक्करण की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई।
रेल प्रशासन द्वारा रेलवे कॉलोनियों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए नियमित रूप से स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने, कचरे का उचित प्रबंधन सुनिश्चित करने तथा नागरिकों की सहभागिता से स्वच्छ रेलवे कॉलोनियों का निर्माण करना है।

