मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरु नानक देव के ज्योति-ज्योत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की

भोपाल : 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिख पंथ के संस्थापक और प्रथम गुरु, गुरु नानक देव के ज्योति ज्योत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि  गुरु नानक देव जी ने दया-करूणा-परोपकार और सेवा के माध्यम से विश्व कल्याण का मार्ग दिखाया, जिसे आत्मसात कर हम मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए संकल्पित रहें।