मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. प्यारेलाल खंडेलवाल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्व. प्यारेलाल खंडेलवाल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि स्व. खंडेलवाल का संगठन के प्रति समर्पण वंदनीय व अनुकरणीय है। उन्होंने युवाओं को देशभक्ति और सेवा के उत्तम नागरिक संस्कार प्रदान करते हुए अपने तपस्वी जीवन से अनुशासन का संदेश दिया।
