मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रैपिड एक्शन फोर्स के स्थापना दिवस पर दीं शुभकामनाएं
भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रैपिड एक्शन फोर्स के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्र सेवा के लिए आरएएफ के जवानों का साहस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा सदैव प्रेरणादायी है। किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में उनका योगदान अत्यंत सराहनीय है।
