मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर किया नमन
भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत रत्न’ से सम्मानित, ‘लोकनायक’ जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि श्रद्धेय जयप्रकाश नारायण ने आपातकाल के अंधकारमय दौर में सम्पूर्ण क्रांति का शंखनाद करते हुए जनआंदोलन को नई दिशा दी और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनता को संगठित किया। साहस-त्याग और राष्ट्रनिष्ठा का प्रतीक श्रद्धेय जयप्रकाश नारायण का जीवन हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
