मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्म विभूषण रतन टाटा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

भोपाल :

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान उद्योगपति, पद्म विभूषण से सम्मानित  रतन टाटा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि देश के औद्योगिक विकास में रतन टाटा का अमूल्य योगदान रहा। सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित उनका जीवन हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा।