मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यशोदा देवी के निधन पर किया दुख व्यक्त
भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की पूज्य माताजी यशोदा देवी के निधन पर दुख व्यक्त कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें।
