मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बिहार में नाव पलटने की दुर्घटना पर दु:ख जताया
भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बिहार के वैशाली जिले में नाव पलटने की दुर्घटना में हुई जनहानि पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दुर्घटना में दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजन को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ है।
