मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी दुर्गावती देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

भोपाल : 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान स्वतंत्रता सेनानी दुर्गावती देवी ‘दुर्गा भाभी’ की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए दुर्गावती देवी जी का साहस, त्याग और समर्पण सदैव स्मरणीय एवं प्रेरणादायी रहेगा।