मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रजत और कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को दी बधाई

भोपाल : 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन पैरा गेम्स-2026 के डब्ल्यू 1 विमेन्स आर्चरी इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतने पर स्वाति चौधरी, बैडमिंटन मिक्स्ड डबल्स एसएल 3-एसयू 5 स्पर्धा में प्रमोद भगत एवं  मनीषा रामदास को कांस्य पदक, बैडमिंटन मिक्स्ड डबल्स एसएच6 में शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीतने पर निथ्या सुमथि सिवन एवं कृष्णा नागर, बैडमिंटन मेन्स सिंगल्स एसएल4 में कांस्य पदक जीतने पर  अभिजीत सखुजा, बैडमिंटन विमेन्स डबल्स डब्ल्यूएच1-डब्ल्यूएच2 में कांस्य पदक जीतने पर अल्फिया जेम्स एवं  पल्ल्वी के.एम, बैडमिंटन विमेन्स सिंगल्स एसएल3 में  संजना कुमारी को कांस्य पदक और बैडमिंटन मेन्स सिंगल्स एसएल4 में सुहास एल. यथीराज को कांस्य पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘एक्स’ पर कहा कि सभी खिलाड़ियों की दृढ़ इच्छाशक्ति, कठोर परिश्रम एवं लगन ने सम्पूर्ण भारत का मान बढ़ाया है। यह श्रेष्ठ प्रदर्शन देश के करोड़ों खिलाड़ियों को प्रेरित करेगा।