मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी गणेश शंकर विद्यार्थी का किया स्मरण
भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता सेनानी और भारतीय पत्रकारिता के पुरोधा गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती पर उनका स्मरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी का व्यक्तित्व देशभक्ति-प्रखर चिंतन और कर्तव्यनिष्ठा की त्रिवेणी था, जो युवाओं को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
