अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय में युवा संगम रोजगार मेले का हुआ आयोजन

जिला रोजगार कार्यालय, भोपाल द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय में युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न कंपनियों ने सहभागिता कर जिले के शिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए।

रोजगार मेले में कुल 16 कंपनियों ने भाग लिया। मेले के अंतर्गत कुल 160 युवाओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 107 युवाओं का प्राथमिक चयन किया गया।

रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस प्रकार के आयोजन युवाओं को रोजगार से जोड़ने और उनके कौशल एवं क्षमता के अनुरूप अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।