मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्री चौहान की माता जी काशीबाई के निधन पर किया शोक व्यक्त

भोपाल :

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी काशीबाई के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं केन्द्रीय मंत्री चौहान के परिजनों के साथ हैं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को दुःख सहन करने का संबल प्रदान करें।