सहकारिता मंत्री सारंग ने किया शस्त्र पूजन
भोपाल :
मंत्रोपचार व विधिविधान से हुआ पुलिस लाईन में शस्त्रपूजन
सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि पूरी दुनिया में बुराई पर अच्छाई के प्रतीक विजयादशमी पर्व मनाया जा रहा है। सभी को दशहरे की बहुत बहुत शुभकामनाएं। सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में विजयादशमी के शुभ अवसर पर शस्त्र पूजन का आयोजन भी किया गया है। शस्त्र शक्ति का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश आगे बढ़ रहा है। मंत्री सारंग पुलिस लाइन नेहरू नगर भोपाल स्थित ग्राउंड में शस्त्र पूजन में शामिल हुए। मंत्री सारंग ने विधि विधान से शस्त्र पूजन किया।
विजयादशमी के शुभ अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पुलिस लाईन, नेहरु नगर में परम्परागत तरीके से विधिविधान व मन्त्रोपचार के साथ शस्त्र पूजन कार्यक्रम हुआ। विजयादशमी के अवसर पारम्परिक रूप से पुलिस विभाग के द्वारा शस्त्र पूजन की परम्परा रही है, जिसके संदर्भ में सभी जिला मुख्यालयों पर शस्त्र पूजन किया जाता है। शस्त्र पूजन तथा वाहनों का पूजन एवं समस्त मशीनरी का पूजन आमतौर पर एक परम्परा का अंग बन गया है। इसी तारतम्य में भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा मंगलवार दोपहर मन्त्रोपचार के साथ शस्त्रों की पूजा अर्चना की एवं हवन किया गया। उपरांत सांकेतिक रूप से हर्ष फायर सम्पादित किया।
शस्त्र पूजन के अवसर पर महापौर मालती राय, सांसद आलोक शर्मा, पुलिस कमिश्नर संजय कुमार, संभागायुक्त भोपाल कर्मवीर शर्मा, विधायक डॉ. भगवानदास सबनानी, एडिशनल कमिश्नर शैलेन्द्र सिंह चौहान, एडिशनल कमिश्नर मोनिका शुक्ला, एडिशनल कमिश्नर श्रद्धा तिवारी, डीसीपी अखिल पटेल, डीसीपी आदर्श कांत शुक्ला, डीसीपी आयुष गुप्ता, एडिशनल डीसीपी शालिनी दीक्षित, एडिशनल डीसीपी नीतू ठाकुर, एडिशनल डीसीपी मंजुलता खत्री, एडिशनल डीसीपी बसंत कौल, एडिशनल डीसीपी संजीव पाठक, एसीपी अजय वाजपेयी, आरआई जय सिंह तोमर एवं अन्य अधिकारी तथा रक्षित केंद्र का स्टॉफ मौजूद रहे।
विजयादशमी व दशहरे के शुभ अवसर के उपलक्ष्य में पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने पुलिस परिवार एवं सभी शहरवासियों को विजयादशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

