Skip to content
Monday, September 14, 2026
Latest:
  • हिंदी दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
  • तीजा तिहार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
  • गणेश चतुर्थी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
  • अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा, सड़क को तत्काल सुधारने के दिए निर्देश
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरु रामदास जी के ज्योति-ज्योत दिवस पर किया नमन

  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • छत्तीसगढ
    • रायपुर
    • बिलासपुर
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • कानपुर
  • राष्ट्रीय
  • ई पेपर
    • भोपाल
    • रायपुर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • संपर्क
छत्तीसगढ 

छत्तीसगढ़-बीजापुर में शहीद की पत्नी के खाते से ट्रांसफर किए 50 लाख रुपए, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

July 9, 2024 EK SAT BULLETIN 50 lakh rupees transferred, Chhattisgarh-Bijapur, martyr's wife's account

बीजापुर.

बीजापुर के टेकुलगुडम में हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए जवान की पत्नी की अशिक्षा का फायदा उठाकर अपने अलग अलग बैंक अकाउंट में पचास लाख रुपये आहरण  करने वाले पति पत्नी को शहीद की पत्नी की रिपोर्ट पर बीजापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। साथ ही उनके पास से लैपटॉप, बायो मैट्रिक मशीन व नगद राशि जप्त की गई हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रतियां अड़मे सोढ़ी पति स्व. सनकू सोढ़ी उम्र 38 निवासी पेद्दापाल थाना मिरतुर जिला बीजापुर ने लिखित में आवेदन देकर बताया कि उसका पति स्व. सनकू सोढ़ी तर्रेम थाना क्षेत्र के टेकुलगुडम में हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शहीद हो गये थे। जिनकी शासन द्वारा अनुदान राशि 50,41,118 रुपये पीड़िता के बैंक अकाउंट में जमा थे। पीड़िता के अशिक्षित होने से बैंक के काम लिए अपने रिश्तेदार मनोज गोटे पिता रमैया गोटे उम्र 31 व उसकी पत्नी मनीषा गोटे उम्र 26 निवासी रालापल्ली थाना भोपालपटनम की मदद लिया करती थी। पीड़िता के अशिक्षित होने का फायदा उठाकर आरोपी पति पत्नी द्वारा 12/7/2021 से 30/6/2024 के बीच में पीड़िता के खाते में जमा पूरी राशि खाते से निकाल कर खाता खाली कर दिया। मामले की रिपोर्ट पर बीजापुर थाना में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। मामले में एसपी जितेंद्र कुमार यादव व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्णा व आला अफसरों के निर्देश पर बीजापुर थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित किया गया। कानूनी कार्यवाही करते हुए गठित की गई टीम के द्वारा आरोपी पति पत्नी को भोपालपटनम से हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ में आरोपी पुलिस को भ्रमित करने का प्रयास किया, किंतु पूछताछ में उलझकर आरोपियों द्वारा अपराध करना स्वीकार कर लिया। आरोपी मनोज गोटे ने बताया कि पीड़िता के विश्वास और अशिक्षा का फायदा उठाकर बैंक ले जाकर पैसा को अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिया व पीड़िता को बैंक में फिक्स डिपॉजिट करवाना बताया। आरोपी मनोज गोटे खुद च्वाईस सेंटर चलाता हैं। उसे बैंक के कामकाज की अच्छी जानकारी होने से पीड़िता के अंगूठा निशान का फर्जी नमूना तैयार कर दोनों आरोपी पति पत्नी द्वारा पीड़िता के खाते से पिछले तीन वर्षों में 50 लाख रुपये अवैध तरीके से आहरित कर लिया। आरोपियों के अलग अलग बैंको में 10 खाता होने की बात सामने आई है।

पुलिस विवेचना के दौरान कार्यवाही करते हुए मनोज गोटे के द्वारा तैयार किया गया, पीड़िता का फर्जी अंगूठा नमूना, आरोपी का लैपटॉप, बायो मैट्रिक मशीन व नगद रकम जब्त किया गया हैं। आरोपी पति पत्नी के विरुद्ध कोतवाली थाना में वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया है।

  • ← भाजपा ने हरियाणा में चुनाव से पहले बदला प्रदेश अध्यक्ष, मोहन को कमान
  • जून 2024 के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड का ऐलान हो गया, मेंस अवॉर्ड जसप्रीत बुमराह की झोली में →

You May Also Like

स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में बड़ा कदम: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप 10,463 शालाओं का युक्तियुक्तकरण

May 27, 2025May 27, 2025 EK SAT BULLETIN

पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या के मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित

January 5, 2025 EK SAT BULLETIN

पोलियो उन्मूलन के लिए विष्णुदेव साय व श्याम बिहारी जायसवाल की सराहनीय भूमिका

October 24, 2024 EK SAT BULLETIN

विशेष

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 224 करोड़ 75 लाख रुपये की राशि जारी
भोपाल मध्य प्रदेश विशेष 

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 224 करोड़ 75 लाख रुपये की राशि जारी

July 31, 2026 EK SAT BULLETIN

भोपाल : पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश के पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों की शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजा मुथुपांडी को सिल्वर मैडल जीतने पर दी बधाई
खेल भोपाल मध्य प्रदेश विशेष 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजा मुथुपांडी को सिल्वर मैडल जीतने पर दी बधाई

July 28, 2026 EK SAT BULLETIN
भोपाल मध्य प्रदेश विशेष 

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

July 28, 2026 EK SAT BULLETIN
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0″ अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
भोपाल मध्य प्रदेश विशेष 

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0″ अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन

July 23, 2026 EK SAT BULLETIN

छत्तीसगढ़ ऑफिस

Owner : EK SAT PARAYAS JANKALYAN SAMITI
DIRECTOR : ABHISHEK SHARMA
Contact : 9893311784
Email : eksatbulletin@gmail.com
Raipur Address: agradoot bhawan press complex rajbandha maidan raipur
Bureau office : mangali bazar ward 5 gaurela pendra marwahi

Categories

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • #285 (no title)

Recent Posts

  • हिंदी दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं September 14, 2026
  • तीजा तिहार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं September 14, 2026
  • गणेश चतुर्थी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं September 14, 2026
copyright@2022 EKsatbulletin