पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक पर इस भारतीय क्रिकेटर का बयान वायरल, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर किया पोस्ट
7 मई 2025 की सुबह पाकिस्तान में आतंकवादियों के लिए डरावनी रही, जब भारत ने एयर स्ट्राइक कर उनके ठिकानों को तबाह किया. इस पर भारतीय क्रिकेटर की प्रतिक्रिया आई है.
भारत ने पहलगाम हमले का बदला लेते हुए मंगलवार रात को पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की. इसमें पाकिस्तान के 4 और पीओके (Pakistan-Occupied Kashmir) के 5 ठिकानों को टारगेट बनाया गया. इस हमले को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया है, जिस पर भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर की प्रतिक्रिया आई.
IPL 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे वेंकटेश अय्यर ने ऑपरेशन सिंदूर का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है. आपको बता दें कि इस एयर स्ट्राइक से पहले भारतीय ख़ुफ़िया एजेंसी ने सभी टारगेट की पहचान की थी. ये देखने के बाद कि कौन से ठिकाने अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर की सीमा से कितने दूर हैं, उसके बाद लश्कर और जैश के ठिकानों पर हमले किए गए
