7 मई को हुए ”ऑपरेशन सिंदूर” में कई ग्लोबल आतंकी मारे गए, इन आंतकियों के नाम सामने आऐ
भोपाल : नई दिल्ली
भारतीय सेना ने 7 मई को पकिस्तान में किए गए एयरस्ट्राइक में सिर्फ आतंकी ठिकानों को ही ढेर नहीं किया है। सेना के इस स्ट्राइक में कई बड़े आतंकी भी मारे गए हैंसूत्रों के अनुसार इस एयरस्ट्राइक में आतंकी मोहम्मद यूसुफ अजहर, मुदस्सर खादियान, हाफिज मुहम्मद जमिल, मोहम्मद खालिद और मोहम्मद हसन को ढेर कर दिया गया हैं। इन आतंकियों में से जैश और लश्कर के आतंकियों शामिल हैं। भारत के इस एयरस्ट्राइक में 100 के करीब बड़े आंतकी ठिकानों को भी तबाह किया गया था। इस तरह भारत ने अपने टारगेट पर सफलता हासिल कि।
जानिए उन आंतकवादियों के नाम जिनका काम हुआ तमाम
1) मुदस्सर खादियन खास उर्फ अबू जुंदाल
2) हाफिज मुहम्मद जमील
3) मोहम्मद यूसुफ अजहर उर्फ उस्ताद जी उर्फ मोहम्मद सलीम उर्फ घोसी साहब
4) खालिद उर्फ अबु अकाशा
5) मोहम्मद हसन खान
पकिस्तानी आर्मी ने दिया था गार्ड ऑफ ऑनर
भारत के एयरस्ट्राइक में जिन आतंकियों को ढेर किया गया था उनमें से कई आतंकी को पकिस्तानी सेना ने गार्ड ऑफ ओनर दिया था। इन आतंकियों के जनाजे के समय से पाकिस्तानी सेना के कई बड़े अधिकारी भी मोंजुद थे,आतकियों के जनाजे में पकिस्तानी सेना के अधिकारियों के शमिल होने का विड़ियो भी जमकर वायरल हुआ था।

