भारत ने फिर पाकिस्तान के ड्रोन मार गिराए…
भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को हुई प्रेस ब्रीफिंग में कर्नल सोफिया कुरैशी ने गुरुवार रात भारत के अलग-अलग हिस्सों में हुए हमलों की जानकारी दी है.
एजेंसी, नई दिल्ली। कर्नल सोफिया ने कहा, “लेह से लेकर सर क्रीक तक 36 स्थानों पर 300-400 ड्रोन से घुसपैठ का प्रयास किया. भारतीय सुरक्षा बलों ने काइनेटिक और नॉन काइनेटिक साधनों का उपयोग कर इनमें से कई ड्रोन को मार गिराया। हवाई घुसपैठों का संभावित उद्देश्य हवाई रक्षा प्रणालियों का परीक्षण करना और खुफिया जानकारी इकट्ठा करना था. ड्रोन के मलबे की फॉरेंसिक जाँच की जा रही है।
उन्होंने कहा, पाक की तरफ से सीमा पर भारी गोलाबारी हो रही है. इस गोलाबारी में भारतीय सेना के कुछ जवान हताहत हुए हैं। भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को बड़ा नुकसान हुआ है। हालाँकि कर्नल सोफिया ने पाकिस्तान की तरफ से सीमा पर हुई गोलाबारी में मरने वाले या घायल भारतीय सैनिकों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं दी है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख़्वाजा आसिफ ने गुरुवार रात को बीबीसी से कहा, “हम इनसे इनकार करते हैं, हमने अभी तक कुछ नहीं किया है. जब पाकिस्तान हमला करेगा तो सभी को पता चल जाएगा।

