पाक का नूरखान एयरबेस कैसे हुआ तबाह, भारतीय सेना ने वीडियो जारी कर बताई एक-एक बात
एयर मार्शल एके भारती ने बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ आतंकवाद के खिलाफ था। 7 मई को आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया। पाक सेना ने आतंकियों का साथ दिया, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई हुई। भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम दीवार बनकर खड़ा रहा। स्वदेशी आकाश सिस्टम से पाक की पीएल-15 मिसाइल भी गिराई ,
दिल्ली: ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ में भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने कैसे किया कमाल, इस बात की हर छोटी-बड़ी जानकारी एयर मार्शल एके भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने साफ-साफ कहा कि हमारी लड़ाई आतंकवाद और आतंकियों के खिलाफ थी। इसलिए सात मई को हमने केवल आतंकी ठिकानों पर ही हमला किया था। मगर, अफसोस इस बात का है कि पाक सेना ने आतंकियों का साथ देना उचित समझा। इस लड़ाई को अपनी लड़ाई बना ली। इसके बाद हमने जवाबी कार्रवाई की। इसमें उसका जो भी नुकसान हुआ, इसके लिए वो खुद जिम्मेदार था। हमारी एयर डिफेंस सिस्टिम दीवार की तरह खड़ी रही। इसको भेदना दुश्मन के लिए असंभव था।
