‘बेटा सरेंडर कर दे’, आतंकी को समझाती रही मां, फिर भी सेना पर चलाई गोली, त्राल एनकाउंटर में ढेर आमिर

अवंतीपोरा त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में तीन जैश के आतंकवादी मार गिराए गए. इस मुठभेड़ में आमिर वानी का वीडियो भी सामने आया,जिसमें वह अपनी मां से सरेंडर करने की गुजारिश को इंकार करते दिखा रहा है. बाद में उसने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की और मुठभेड़ में मारा गया.

आतंकी से सरेंडर की गुजारिश करती रही मां, आखिर में मारा गया

जम्मू-कश्मीर  के अवंतीपोरा के त्राल में आज यानी गुरुवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़ हुई. इस दौरान सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया. त्राल में फायरिंग अभी भी जारी है. छिपे हुए आतंकियों की तलाश की जा रही है. इस बीच एनकाउंटर में मारे गए आमिर वानी का आतंकी चेहरा सामने आया है, जिसमें वो अपने परिवार से वीडियो कॉल पर बात कर रहा है.

आमिर वानी की मां उससे वापस आने की गुजारिश करती हुई भी नजर आती है, लेकिन उसने मां की बात मानने से इनकार कर दिया. मां के साथ वीडियो कॉल की स्क्रीन रिकॉर्डिंग में देखा जा सकता है कि किस तरह उसकी मां उसे लोकल भाषा में कह रही हैं कि “बेटा सरेंडर कर दो” लेकिन वह मां की एक नहीं सुनता है, और सेना पर फायरिंग करता है. आखिरकार सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में वह मारा गया. आमिर वानी की माँ रोते विलक के समझाती हुए, आखीर कार आमिर वानी को मोत का सामना करना पड़ा,