भारत की एयरस्ट्राइक से पाक के 6 एयरफील्ड्स में तबाही

वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट में बताया गया कि नूर खान एयरबेस पाक के सबसे अहम सैन्य ठिकानों में से एक है, क्योंकि यह सेना का सेंट्रल ट्रांसपोर्ट सेंटर है. यह बेस रणनीतिक प्लानिंग डिवीजन के भी करीब है, जो देश के 170 परमाणु हथियारों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार यूनिट है.

रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस को हुए नुकसान की सैटेलाइट तस्वीरें

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाक और पी ओके में न सिर्फ आतंकी अड्डों को तबाह किया बल्कि पाक के सैन्य ठिकानों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है. अब अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए अपने एक विश्लेषण में बताया कि भारत के हमलों में पाक के कम से कम 6 एयरबेस केरनवे और इमारत को काफी नुकसान पहुंचा है. एक्सपर्ट के हवाले से कहा गया कि दक्षिण एशियाई प्रतिद्वंदियों के बीच दशकों से चल रहे संघर्ष में यह अपनी तरह का सबसे बड़ा हमला है.

हमले में पाकिस्तानी एयरबेस तबाह

दो दर्जन से ज़्यादा सैटेलाइट तस्वीरों और उसके बाद के कई वीडियो का रिव्यू करने पर पाया गया कि हमलों में तीन हैंगर दो रनवे और वायुसेना की ओर से इस्तेमाल की जाने वाली दो मोबाइल इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है भारत ने कुछ जगहों पर तो पाकिस्तान में 100 मील अंदर तक घुसकर हमला किया है.सैन्य कार्रवाई पर नज़र रखने के लिए सैटेलाइट इमेजरी का इस्तेमाल करने वाले रिसर्च प्रोजेक्ट, कांस्टेंटेड ग्राउंड के एनलिस्ट विलियम गुडहिंड के मुताबिक, ‘हाई लेवल टारगेट्स पर सटीक हमले किए गए, जिसका मकसद पाकिस्तान की आक्रामक और रक्षात्मक हवाई क्षमताओं को गंभीर रूप से कमज़ोर करना था,

जंग के करीब थे परमाणु देश

10 मई के इस घटनाक्रम ने अमेरिका को परेशान कर दिया, जहां अधिकारियों को डर था कि दोनों परमाणु देश पूरी तरह से जंग के करीब पहुंच गए हैं. पोस्ट ने दावा किया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता के बाद भारत और पाक सीजफायर को राजी हुए हैं.