हाथों में तिरंगा, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे… पहलगाम में ‘तिरंगा यात्रा’ में जुटी हजारों की भीड़, देश भर में चल रहा कैंपेन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बुधवार को ‘तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा’ का आयोजन किया गया. हजारों की तादाद में आमजन, पूर्व सैनिक, युवा वर्ग और मातृशक्ति ने तिरंगे के साथ पद यात्रा में हिस्सा लिया

'ऑपरेशन सिंदूर' के लिए तिरंगा यात्रा

भारतीय जनता पार्टी, 13 मई से 23 मई तक देश भर में ‘तिरंगा यात्रा’ अभियान चला रही है. 10 दिन चलने वाली इस राष्ट्रव्यापी यात्रा का मकसद हाल ही में सफल रहे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की उपलब्धियों को हर नागरिक तक पहुंचाना है. बीजेपी इस कैंपेन के जरिए जनता को यह बता रही है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत ने कैसे अपने नागरिकों को संकट से बाहर निकाला और राष्ट्रीय स्वाभिमान को मजबूत किया.

इसी सिलसिले में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम और श्रीनगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई. इस दौरान लोगों ने ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाए. तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों के हाथों में तख्तियां नजर आईं, जिसमें भी नारे लिखे हुए थे.