एक्टर विजय राज को मिली क्लीनचिट, यौन उत्पीड़न केस में हुए बरी, क्रू मेंबर ने लगाए थे आरोप
एक्टर विजय राज, जो बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं, हाल ही में अपने ऊपर लगे यौन उत्पीड़न केस से बरी हुए हैं. उनपर ये केस फिल्म शेरनी की एक क्रू मेंबर ने साल 2020 में दर्ज कराया था, जिससे अब उन्हें राहत मिल गई है.

बॉलीवुड एक्टर विजय राज का नाम हर कोई जानता है. वो कई सुपरहिट फिल्में जैसे ‘भूल भुलैया 3’, ‘गली बॉय’, ‘स्त्री’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में नजर आ चुकेआमतौर पर वो कई फिल्मों में कॉमिक रोल्स किया करते हैं. मगर उनकी पर्सनल लाइफ में पिछले वक्त से काफी परेशानियां चल रही थीं जिससे उन्हें अब छुटकारा मिल मिल गया है. वो अपने ऊपर लगे यौन उत्पीड़न केस से बरी हो गए हैं.
यौन उत्पीड़न केस से बरी हुए विजय राज
साल 2020 में एक्टर विजय राज, विद्या बालन स्टारर फिल्म ‘शेरनी’ का हिस्सा थे. इस दौरान उनपर सेट की एक महिला क्रू मेंबर ने यौन उत्पीड़न और पीछा करने का आरोप लगाया था. हालांकि अब करीब 4 सालों के बाद मुंबई के गोंडिया मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें ट्राइल के बाद इस केस से बरी कर दिया है और उनपर लगे सभी चार्ज भी खारिज कर दिए हैं
