साक्षी तंवर नहीं इस एक्ट्रेस को मिला ‘रामायण’ में मंदोदरी का रोल, शुरू की शूटिंग
काजल अग्रवाल भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. जिन्होंने खासकर तेलुगु और तमिल फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई है. अब खबर आ रही है कि नितेश तिवारी की मचअवेटेड फिल्म ‘रामायण’ में उनकी एंट्री हो गई है.

काजल अग्रवाल भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. जिन्होंने खासकर तेलुगु और तमिल फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई है. उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी काम किया है और अपनी एक्टिंग से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया है. अब उनसे जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल नितेश तिवारी की मचअवेटेड फिल्म ‘रामायण’ में उनकी एंट्री हो गई है. इस फिल्म में वो मंदोदरी के रोल में दिखाईं देगीं.
बता दें कि पहले मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि मंदोदरी का किरदार एक्ट्रेस साक्षी तंवर निभाएंगी लेकिन प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने इससे इनकार कर दिया है. बताया ये भी जा रहा है कि काजल ने अपने हिस्से की शूटिंग शुरू कर दी है.
इस वजह से काजल अग्रवाल पर लगी मुहर
गौरतलब है कि रामायण में मंदोदरी का किरदार रावण की पत्नी होने से काफी बढ़ जाता है. फिल्म से जुड़े प्रोडक्शन के एक एक करीबी सोर्स ने बताया कि इसलिए एक अच्छी एक्ट्रेस को कास्ट करना सबसे जरूरी था. जो एक्टर यश (रावण) के साथ अपनी भूमिका को पूरी तरह से निभा सकें. इसके अलावा फिल्ममेकर्स को ऐसी एक्ट्रेस की तलाश थी, जो कई भाषाओं में मजबूत पकड़ रखती हो. इसके लिए बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस पर विचार किया गया लेकिन काजल के नाम पर मुहर लगाई गई. क्योंकि वो नॉर्थ और साउथ दोनों में एक बड़ा नाम है.
