जेंट्री थॉमस… वो शख्स जो ट्रंप को दिखा रहा पाक-बांग्लादेश में ‘गोल्ड’ का सपना! ऐसे ही नहीं बदले भारत पर सुर

डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण करने के 10 दिन बाद ही पाक पहुंचे जेंट्री थॉमस ने तब कहा था कि राष्ट्रपति ट्रंप आर्थिक कूटनीति में विश्वास करते हैं जेंट्री थॉमस ये दौरा इसी के तहत हो रहा है. जेंट्री थॉमस ने कहा था, “हम पाक में अलग अलग सेक्टर में अरबों डॉलर निवेश करने योजना बना रहे हैं, इनमें खनिज और प्रॉपर्टी सेक्टर शामिल है.”

तुर्किए में एक बिजनेस डील के दौरान जेंट्री थॉमस बीच (सबसे बाएं).
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान हर भारतीय अटपटा लगा. ये उस ट्रंप का बयान नहीं था जिसे भारत जानता था और भारतीय जिसे भारत जानता था और भारतीय जिसे सुनने के आदी थे. इसी माहौल में एक शख्स की चर्चा भारत से लेकर अमेरिका तक और बांग्लादेश से लेकर पा ये ‘जेंटलमैन’ हैं जेंट्री थॉमस बीच. लेकिन ये महोदय हैं कौन? और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ट्रंप के बयानों से इनका क्या लेना देना है. जेंट्री थॉमस बीच टेक्सास में रहने वाले निवेशक हैं और डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के पुराने दोस्त हैं. वे दोनों 1990 के दशक में व्हार्टन स्कूल ऑफ बिजनेस में पढ़े थे. अब जेंट्री थॉमस अचानक पाकिस्तान, बांग्लादेश और तुर्की से जुड़ी प्रमुख निवेश गतिविधियों के केंद्र में आ गए हैं. द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट में इस शख्स पर विस्तार से चर्चा की गई है.

जेंट्री थॉमस बीच ऐसे शख्स है जो ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति के शपथ लेने के 10 दिन के बाद ही बिजनेस डील पर पाक पहुंच गए. ट्रंप 20 जनवरी को राष्ट्रपति बने थे. 30 जनवरी को वो इस्लामाबाद में थे. दुनिया भर में बदलाव और बिजनेस संभावनाओं पर बड़ा बड़ा भाषण देने वाले ट्रंप के इस दोस्त की इस्लामाब में आमद के साथ ही खूब आवभगत हुई.