नहीं मिली 25 करोड़ फीस, परेश रावल ने छोड़ी हेरा फेरी 3, अक्षय कुमार करेंगे मुकदमा

हेरा फेरी 3 की शूटिंग शुरू होने से पहले ही सुर्खियां बटोर रही हैं. अक्षय कुमार स्टारर इस आइकॉनिक फिल्म के पार्ट 3 से परेश रावल खुद को साइड कर चुके हैं.इंडिया टुडे को जानकारों ने बताया कि जहां पहले दोनों के बीच क्रिएटिव मतभेद वजह बताई जा रही थी, परेश के क्लियर करने के बाद असली वजह उनकी फीस से जुड़ी निकली.

एक्टर परेश रावल ने जबसे हेरा फेरी 3 छोड़ने का ऐलान किया है, बॉलीवुड के गलियारों में हलचल मची हुई है. कहा जा रहा है कि परेश ने हेरा फेरी 3 में अपने रोल के लिए 25 करोड़ रुपये की मांग की थी, जो अक्षय कुमार को बिल्कुल पसंद नहीं आई. मांगी गई फीस न मिलने पर परेश ने फिल्म से खुद को बाहर भी कर लिया.ये बातअक्षय कुमार को सही नहीं लगी, क्योंकि फिल्म पर काम शुरू हो चुका था. ऐसे में अक्षय ने परेश रावल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला लिया है.