पाक के साथ-साथ ऑपरेशन सिंदूर से चीन भी बौखलाया
ऑपरेशन सिंदूर ने सिर्फ पाक के आर्मी चीफ आसिम मुनीर की ही हेकड़ी नहीं निकाली है, बल्कि शी जिनपिंग के सामने भी मुश्किल खड़ी कर दी हैं, जिसका सपना अमेरिका की तरह बड़ा हथियारों का सौदागर बनना है, लेकिन भारत ने चीन के हथियारों की 4 दिन में पोल खोल दी.
हिंदुस्तान के खिलाफ कुछ भी हो, तो उसमें चीन का हाथ निकल ही आता है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाक से ज्यादा चीन परेशान है. इसकी वजह ये है कि पाक चीन की कॉलोनी है सारी दुनिया जानती है कि ऑपरेशन सिंदूर में पाक के चीनी हथियार काम नहीं आए. पाक अगर कमजोर हुआ तो चीन की ताकत कमजोर होगी, इसलिए जिनपिंग ने ऑपरेशन सिंदूर खत्म होते ही पाक के विदेश मंत्री को बुलाया. साथ ही तालिबान के विदेश मंत्री को भी बीजिंग आने का न्योता दिया और पाक को मजबूत करने के लिए उसने भारत के खिलाफ 4 चाल चलनी शुरू कर दी हैं.
1. बीजिंग में चीन बड़ी बैठक कर रहा है. इस बैठक में अफगानिस्तान-पाकिस्तान एक साथ उसने बैठाए, इसका मकसद तालिबान पाक में दोस्ती करवाना है.
2. चीन भारत की वाटर स्ट्राइक से पाक को बचाने में भी जुट गया है. चीन ने भरोसा दिया कि वो पाक के खैबरपख्तूनख्वा में बन रहे मोहम्मद बांध का काम होगी.
