सीजन में दूसरी बार होगा सामना, पिछले मैच में लखनऊ जीती थी; गुजरात का लक्ष्य टॉप पर रहना
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 64वां मुकाबला आज गुजरात टाइटंस GT और लखनऊ सुपर जाइंट्स LSG के बीच खेला जाएगा। मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें सीजन में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। पिछले मैच में लखनऊ ने गुजरात को 6 विकेट से हराया था।
गुजरात टाइटंस 12 मैचों में 9 जीत और 18 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है, टीम ने प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स 12 मैचों में पांच जीत और 10 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। पिछले मैच में हैदराबाद के खिलाफ हार के बाद ही लखनऊ सुपर जाइंट्स टॉप-4 की रेस से बाहर हो गई थी।
गुजरात ने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकेट से शिकस्त दी थी। वहीं, लखनऊ को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।
मैच डिटेल्स, 64वां
मैच GT vs LSG तारीख- 22 मई स्टेडियम- नरेंद्र मोदी स्टेडियम,
अहमदाबाद टाइम: टॉस- 7:00 PM, मैच स्टार्ट- 7:30 PM

