शुरुआत धाकड़, लेकिन टाइट मुकाबले आते ही धड़ाम… इस IPL में दिल्ली साबित हुई चोकर, बनाया ये शर्मनाक रिकॉर
दिल्ली कैपिटल्स की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2025 सीजन में जिस तरह की शुरुआत रही थी, उसके बाद लग रहा था कि ये टीम कुछ बड़ा करेगी, लेकिन अब इस टीम का सफर आईपीएल में खत्म हो गया है. और उसका प्लेऑफ में पहुंचने का सपना भी धूमिल हो गया.

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि कोई टीम अपने पहले चार मैच लगातार जीतने के बावजूद प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई. इस शर्मनाक रिकॉर्ड को दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नाम किया. दिल्ली की टीम ने पने पहले छह मुकाबलों में से मह एक मैच गंवाया था.
