रावघाट-जगदलपुर रेललाइन को मिली मंजूरी
छत्तीसगढ़:
छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल को रेल नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने रावघाट-जगदलपुर नई रेललाइन (140 किमी) परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस परियोजना पर 3513.11 करोड़ रुपए की लागत आएगी, जिसे केंद्र सरकार अपने बजट से वहन करेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से आभार प्रकट किया है।
आदिवासी बहुल जिले पहली बार रेल मानचित्र पर
इस रेललाइन के माध्यम सबस्तर संभाग के कोंडागांव,नारायणपुर और कांकेर जैसे पिछड़े और आदिवासी बहुल जिले पहली बार रेल मानचित्र पर स्थान पाएंगे। इससे न केवल यात्रा और परिवहन की सुविधाएं उपलब्ध होंगी, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार, पर्यटन, व्यार्थिक विकापार और शिक्षा के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।
आर्थिक विकास को मिलेगी नई गति
रेल कनेक्टिविटी से खनिज संसाधनों के परिवहन, स्थानीय उत्पादों की बाजार तक पहुँच औरलॉजिस्टिक्स नेटवर्क में भी जबरदस्त सुधार होगा। यह आदिवासी अंचल अब देश के अन्य औद्योगिक क्षेत्रों से सीधेजुड़ सकेगा।छोटेकिसान, हस्तशिल्पकार और वन उत्पाद संग्राहक अपने सामान को बेहतर दामों में बेच सकें|
